ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार, फिर से गर्मी करेगा परेशान

भोपाल. मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में बीते कुछ दिनों से गुलाबी ठंड का एहसास हुआ, वहीं अब मौसम बदलाव के आसार है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिर से गर्मी बढ़ेगी। वहीं अभी ठंड के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान मप्र के कई जिलों के न्यूनतम तापमानों में बदलाव देखने को मिला, पिछले दिनों कम हुए न्यूनतम तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चंबल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़े , साथ ही शहडोल सागर , उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से ज्यादा रहे वहीं ग्वालियर संभाग के जिलों में गिरावट दर्ज की गई।सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री मण्डला में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई वहीं आज हल्के बादल शहर में छाए रहेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!