कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस राज्य के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित दो नेताओं ने थामा TMC का दामन 

सिलीगुड़ी. उत्तरप्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के दोनों नेता – राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी – ने कहा कि वे तृकां प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश और केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। राजेशपति त्रिपाठी पूर्व विधान पार्षद हैं, जबकि ललितेशपति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और विधायक रह चुके हैं। तृकां सूत्रों ने बताया कि राजेशपति और ललितेशपति क्रमशः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते हैं।
ममता ने कहा, ‘‘तृकां में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि हम अब एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जो भाजपा को असली टक्कर दे सकती है। ’’भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने का आरोप लगाते हुये ममता ने कहा कि वह कुछ दिनों में गोवा जा रही हैं ।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!