91 साल की महिला ने 23 साल के लड़के से रचाई शादी, हनीमून पर हुआ ऐसा हादसा कि बदल गई पूरी जिंदगी !

प्यार ना ही मजहब देखता और ना ही उम्र, प्यार तो सिर्फ प्यार ही देखता है। कई लोगों ने तो प्यार के लिए सारी हदें तक पार कर दी। हालांकि, कुछ प्रेम कहानियां हमेशा के लिए ‘अमर’ हो गई।
कुछ प्रेम कहानियों की आलोचना भी होती है। लेकिन, आज हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें प्यार तो है ही, लेकिन इमोशन के साथ-साथ दर्द और तकलीफ भी है। क्योंकि, यह प्रेम कहानी 91 साल की महिला और 23 साल के लड़के की है तो आइए, जानते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में…
अर्जेंटीना की रहने वाली 91 साल की महिला को अपने दोस्त के बेटे, जिसकी उम्र 23 साल है से प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी रचाई, लेकिन हनीमून पर ऐसी घटना घटी जिससे सबकुछ बदल गया और इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ चुका है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला दोस्त के घर रहती थी। महिला की दोस्त के घर में उसका 23 साल का बेटा भी रहता था। उसके दोस्त की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। महिला को जो पेंशन मिलता था उससे वह उसकी मदद करती थी। लेकिन, महिला के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा था कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो कौन मदद करेगा। लिहाजा, महिला ने एक बड़ा फैसला लिया। उसने अपने दोस्त के बेटे से शादी करने का फैसला किया।
महिला ने दोस्त के बेटे को शादी के लिए प्रपोज किया। लड़का भी शादी के लिए तैयार हो गया। महिला ने सोचा कि अब उसकी मौत भी हो जाती है तो लड़के को पेंशन मिलता रहेगा। शादी के बाद दोनों हनीमून पर गए। लेकिन, हनीमून पर महिला की अचानक मौत हो गई। असली समस्या तब शुरू हुई जब लड़के ने पेंशन के लिए क्लेम किया। अधिकारियों ने उल्टा लड़के पर धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया। अधिकारियों ने लड़के पर पेंशन के लिए शादी करने का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि, किसी तरह लड़के को जेल जाने से तो बचा लिया गया, लेकिन उसकी मुसीबत बढ़ गई।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!