गदर के 20 साल : 27 साल का हो गया सनी देओल का रीललाइफ़ बेटा चरणजीत, इस डायरेक्टर का है बेटा…

फिल्म गदर : एक प्रेम कथा को 15 जून 2021 को 20 साल हो गए हैं. सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया. मूवी का देशभक्ति से भरा प्लॉट, जबरदस्त गाने और स्टार्स की एक्टिंग ने फिल्म को आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया.
फिल्म में सनी देओल के बेटे चरणजीत (जीते) का कैरेक्टर भी काफी हिट हुआ था. जीते का रियल नेम उत्कर्ष शर्मा है. बता दें कि फिल्म गदर को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था.
जब उत्कर्ष ने फिल्म की थी तो वो उस समय वो 7 साल के थे. अब उत्कर्ष 27 साल के हैं. उनका जन्म 22 मई  1994 को हुआ था. उत्कर्ष की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है.
गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा के पापा हैं. गदर के बाद उन्होंने अपने पापा की ही दो फिल्मों में काम किया.
वे अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और अपने में नजर आए. एक फिल्म में उन्होंने बॉबी देओल का यंगर वर्जन तो एक फिल्म में उन्होंने सनी देओल के बचपन का रोल निभाया.
उत्कर्ष ने परपस नाम की फिल्म को डायरेक्ट किया था. साथ ही उन्होंने स्टील लाइफ को लिखा था. उन्होंने 2018 में फिल्मों में लीड हीरो के तौर पर डेब्यू किया. फिल्म का नाम था जीनियस.
इस फिल्म को उनके पिता अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया. इस फिल्म में उनके अपोजिट रोल में थीं. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, आयशा झुलका, केके रैना, जाकिर हुसैन, अभिमन्यु सिंह जैसे सितारे लीड रोल में थे.
उत्कर्ष सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोशूट शेयर करते रहते हैं. हैंडसम हंक उत्कर्ष की तस्वीरें चर्चा में भी रहती हैं. धर्मेंद्र के साथ उनकी ये फोटो शानदार है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!