JIO ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, रिचार्ज प्लान्स के दामों में की 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी, इस दिन से लागू होगी नई कीमत…

नई दिल्ली. वोडाफोन-आईडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। जियो ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतो में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। नए टैरिफ प्लान 1 दिसंबर 2021 से देशभर में लागू हो जाएंगे। इसमें डेटा प्लान, अनलिमिटेड प्लान के साथ ही जियोफोन के रिचार्ज प्लान शामिल हैं।जियोफोन के 75 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 91 रुपये देने होंगे।
इस प्लान में 3GB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। Jio के 129 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में आएगा। जियो की तरफ से अपने सालाना रिजार्ज प्लान में सबसे ज्यादा 480 रुपये का इजाफा किया गया है।
ऐसे में जियो के 365 दिनों की वैधता वाला 2399 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 2879 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!