वैक्सीन नहीं लगवाए शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति नहीं, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला…

तिरुवनंतपुरम. केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने रविवार का कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 का टीका नहीं लगवाए हुए कुछ शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के विद्यालय आने को प्रोत्साहित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस विषय को उस समिति के संज्ञान में लाया जाएगा.
जो कोविड-19 प्रोटोकॉल (नियमों) को देखती है, क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा का मामला है।सिवनकुट्टी ने कहा, ‘हम उन्हें बाध्य नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनसे घर में ही रहने को कहा है। विद्यालय फिर से खोले जाने से पहले जारी दिशानिर्देशों में हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारी निश्चित रूप से टीका लगावा चुके हों।’ कुछ अध्यापक प्रशासन के निर्देश के बाद भी टीकों की खुराक लिये बगैर विद्यालय आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग टीके नहीं लेने के उनके फैसले का किसी भी सूरत में समर्थन नहीं कर सकते हैं।
अधिकतर शिक्षक टीकाकरण के समर्थन में हैं और उन्होंने इस प्रक्रिया का पालन किया है। यह हमारे बच्चों एवं हमारे राज्य की सुरक्षा का मामला है।’ उन्होंने कहा कि करीब 5,000 शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों का अबतक अपना टीकाकरण नहीं हुआ है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!