इस सरकारी स्कूल के 9 छात्र मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, अन्य बच्चों की भी कराई जा रही है टेस्टिंग

जाजपुर. ओडिशा के स्कूल खुलने के बाद स्कूली बच्चों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। राज्य के अलग-अलग इलाके से स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इसी बीच जाजपुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के 9 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है।

 



मिली जानकारी के अनुसार, दशरथपुर ब्लॉक के कस्तूरबा उच्च विद्यालय की कुछ छात्राओं में संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े, जिसके बाद उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

विद्यालय के अधिकारियों ने कहा, “नौ छात्राओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। ”जिलाधिकारी चक्रवर्ती राठौड़ ने कहा कि एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की कोविड-19 जांच कराई गई है। देशभर में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट के 23 मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!