BIG NEWS : जमीन विवाद में चारपहिया वाहन से कुचला, इलाज के दौरान हुई भतीजे की मौत, आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जमीन विवाद में भतीजे को चारपहिया गाड़ी से कुचलकर मारने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला लोहर्सी गांव का है.
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को रात 8 बजे, एक्सीडेंट होने के बाद युवक संजय साहू को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था. यहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था. इसके बाद रायपुर के अस्पताल में युवक संजय साहू की मौत हो गई थी.
अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और परिजन का बयान लिया था.
जांच में पता चला कि संजय साहू के पिता संतोष साहू से उसके चाचा राजेश साहू का जमीन विवाद था और इसी के चलते आरोपी राजेश साहू ने अपने चारपहिया वाहन से भतीजे संजय साहू को कुचल दिया था. प्रकरण में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी चाचा राजेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!