कौन बनेगा करोड़पति : प्रोमो को देखकर बोले यूजर्स, ‘देखकर सबको भूख लग जाएगी’

कौन बनेगा करोड़पति में फिलहाल किड्स स्पेशल वीक चल रहा हैं जिसमें अमितोज सिंह कंटेस्टेंट बनकर आए. एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमितोज आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. साथ ही जब अमितोज अच्छे अच्छे खाने की चीजों का नाम लेने लगते हैं, सुनकर अमिताभ के मुंह में तुरंत पानी आ जाता है.
पंजाबी बिना परांठे के नहीं रह सकते
शो के दौरान अमितोज बताते हैं कि वह खाने के बहुत शौकीन हैं , साथ ही परांठे, गुलाब जामुन, लछ्छा परांठा तरह तरह के नाम लेते हैं जिसको सुनते ही अमिताभ के मुंह में पानी आ जाता है और वह अपने एक्सप्रेशन को रोक नहीं पाते. अमितोज ने यह भी बताया कि इस चक्कर में वह डाइट भी नहीं कर पाते है. कहा कि हम पंजाबी परांठे के बिना रह ही नहीं सकते. इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया ‘मुंह में पानी लाने वाला एपिसोड’, वहीं दूसरे ने लिखा ‘आखिरी में ललचा दिया पानी आ गया मुंह में’. दूसरे ने लिखा ‘यह ऐपिसोड देखकर सबको भूख लग जाएगी’.
केबीसी बना स्पेस
सोनी एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि जैसे ही हॉट सीट पर बैठने के लिए अमिताभ अमितोज का नाम लेते हैं तब ही ‘जो बोले सोनिहाल’ करते हुए अमितोज खुशी से झूम उठते हैं. अमितोज ने बताया कि उन्हें स्पेस की जानकारी रखना बहुत पसंद हैं. अपने टेलिस्कोप से वह रोज स्पेस को देखते हैं. शो में कंप्यूटर जी उनकी यह ख्वाहिश पूरी कर चारों तरफ स्पेस जैसा माहौल बना देते हैं.
केबीसी में पहली बार पूरे हफ्ते देश के अलग अलग जगहों से स्कूली बच्चे हॉट सीट पर बैठे रहे हैं और सभी को गेम शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका भी मिल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!