BIG NEWS : सरपंच की हत्या का मामला, 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने सरपंच की हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है. रविवार को छोटे रबेली गांव में घटना हुई थी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने 28 घण्टे चक्काजाम किया था.

 



भूतहा गांव के सरपंच द्वारिका चन्द्रा ने ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर लगी धान की फसल को काटने से मना किया था तो 11 लोगों ने सरपंच को लाठी-डंडे से इतना पीटा कि सरपंच की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

प्रकरण में मालखरौदा पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था, जिसके बाद आज 5 आरोपी अमृत मधुकर, बोर्रा उर्फ रामकिशन, पलटन काटले, बुड़गा उर्फ राजकुमार और फूलचंद मधुकर को गिफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!