रीता भादुड़ी और जया भादुड़ी बहन-बहन? जब पूछा गया था रिता भादुड़ी से सवाल तो पूरी तरीके से भड़क गई थी, इंडस्ट्री में रही पांच दशक तक सक्रिय!

रिता भादुरी जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है और वह अपने जमाने की बेहद ही मशहूर अदाकारा भी रही है साथ ही रीता ने अपने अभिनय करियर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार के किरदारों को बखूबी निभाया है वही रिता भादुरी का जन्म 4 नवंबर 1955 में हुआ था और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 70 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है वहीं इसके अलावा उन्होंने 30 से भी ज्यादा टीवी सीरियल में काम किया है और अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा जगत में उनकी सपोर्टिंग किरदार के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है!

 



वही इंडस्ट्री के अंदर काफी ज्यादा अभिनेत्री ने नाम भी कमाया है तो वहीं अभिनेत्री अपने काम के साथ-साथ अपने नाम को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रही है और रीता भादुरी का सरनेम बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जया बच्चन के सरनेम से मिलता जुलता था और ऐसे में उनकी शक्ल भी जया भादुरी से काफी हद तक मिलती-जुलती और इसी वजह से लोग उनको जया बच्चन की बहन भी समझने लग गए थे और इसके बारे में कई बार रीता भादुरी से सवाल तक किया गया था हालांकि रीता भादुरी को यह बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं थी वहीं अभिनेत्री से एक बार जयपुर में किसी ने सवाल पूछ लिया था कि क्या वह जया बच्चन की बहन है? तो यह सवाल सुनकर वह काफी ज्यादा भड़क गई थी और इसका खुलासा खुद रीता भादुड़ी ने ही अपने इंटरव्यू के दौरान किया था!

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

रिता भादुरी का फिल्मी करियर बेहद ही शानदार रहा है और फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री लगभग 5 दशक से सक्रिय रही है और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है जिसमें से राजा जैसी बेहद ही मशहूर फिल्म भी शामिल है और इसके अलावा रिता भादुरी कई सारी फिल्मों में नजर आई है और अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के चलते दर्शकों के बीच छा गई!
वही फिल्मों के अलावा टीवी की दुनिया में भी अभिनेत्री ने अपना जलवा बिखेरा है और टीवी इंडस्ट्री में कई सारे टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया है वही इसके अलावा रिता भादुरी को सबसे ज्यादा पॉपुलर टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल नीम की मुखिया में इमरती देवी के किरदार से मिली थी और रीता भादुरी अपने इस किरदार की वजह से घर घर के अंदर मशहूर हो गई थी! गौरतलब है कि अब हमारे बीच नहीं है और साल 2018 में किडनी की समस्या की वजह से उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था आज भले ही वह हमारे बीच नहीं रही लेकिन आज भी लोग उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उनको याद करते हैं!

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट
error: Content is protected !!