BIG NEWS : सरपंच की हत्या का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, 11 के खिलाफ हुई है FIR

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने सरपंच की हत्या के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है. रविवार को छोटे रबेली गांव में घटना हुई थी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने 28 घण्टे चक्काजाम किया था.

 



भूतहा गांव के सरपंच द्वारिका चन्द्रा ने ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर लगी धान की फसल को काटने से मना किया था तो 11 लोगों ने सरपंच को लाठी-डंडे से इतना पीटा कि सरपंच की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

प्रकरण में मालखरौदा पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था, जिसके बाद आज पुलिस ने 7 आरोपी अमृत मधुकर, बोर्रा उर्फ रामकिशन, पलटन काटले, बुड़गा उर्फ राजकुमार, फूलचंद मधुकर, संजय मधुकर और सोनू मधुकर को गिफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!