छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, बुधवार को मिले 106 नए मरीज, रायगढ़ बना नया हॉटस्पाट…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को प्रदेश भर में 106 नए मरीज मिले हैं।

रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 मरीजों की पहचान हुई है। इधर, बिलासपुर में 17 और जांजगीर-चाम्पा जिला में भी 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये रही कि एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

बुधवार को 106 मरीजों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। बुधवार को 36 मरीज स्वस्थ हुए। आपको बता दें कि रायगढ़ में तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वहीं बिलासपुर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!