नए साल से महंगी हो जाएगी Tata Motors की गाड़ियां, Ducati ने भी किया वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान

नई दिल्ली: आज से महज 20 दिन बाद साल 2021 समाप्त हो जाएगा। साल के अंत में कई वाहन कंपनियों ने ईयर एंड ऑफर पेश किए हैं तो वहीं टाटा मोटर्स ने नए साल यानि साल 2022 से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने का फैसला पैसेंजर व्हीकल के लिए किया है। हालांकि नेक्सॉन और हैरियर जैसे मॉडल को बेचने वाली ऑटो मेजर टाटा मोटर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में कितना इजाफा करने वाली है।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट टाटा मोटर्स के प्रेसीडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा कि वस्तुओं, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों की कीमतों में वृद्धि जारी है। कंपनी इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण बढ़ते दबावों को दूर करने के लिए जनवरी 2022 से अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर है।

इसी तरह डुकाटी (Ducati) ने भी कहा कि वह अपने सभी मोटरसाइकिलों की कीमत में वृद्धि 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि डुकाटी के बाइक की कीमतों में यह वृद्धि देशभर में कंपनी के सभी वाहनों और वेरिएंट पर लागू होंगी। देशभर में मौजूद Ducati के सभी 9 डीलरशिप पर यह कीमतें लागू होंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

error: Content is protected !!