जांजगीर-चांपा जिले के 17 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर के ईंट भट्टा मालिक के चंगुल से मुक्त कराया गया, जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जम्मू में बंधक बनाए गए 17 मजदूरों को ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल से आज मुक्त कराया गया।

 



कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को वीडियो और पत्र के माध्यम से जम्मू कश्मीर के मारजाली रजित भाठा में जिले के 6 मजदूर श्रमिक परिवारों को‌ ईंट भट्टा मालिक द्वारा बंधक बनाने की सूचना मिली थी। कलेक्टर ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम पदाधिकारी को तत्काल इन 17 बंधक श्रमिकों को मुक्त करवाने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्रम अधिक पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सूचना मिलते ही व्हाट्सएप के माध्यम से जम्मू कश्मीर राज्य के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से संपर्क कर श्रमिकों को विधिवत कार्रवाई कर मुक्त कराने का आग्रह किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

आग्रह पर वहां के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने विधिवत कार्रवाई करते हुए जिले के ग्राम खोखरा, अड़भार और उदयभाठा के 6 मजदूर कविता, लक्ष्मीन, कीर्तन, रूपा, गंगाराम, धन साय और उनके परिवार सहित कुल 17 सदस्यों को मुक्त कराकर भोजन तथा गृह ग्राम वापसी की टिकट की व्यवस्था करवाई गई। श्रमिकों को जम्मू स्टेशन तक छुड़वाया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

श्रमिकों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि वे 25 अगस्त 2021 को मजदूरी के लिए जम्मू राज्य गए थे।

17 नवंबर को उनका काम समाप्त हो गया था। लेकिन ईटा भट्ठा के मालिक ने न ही मजदूरी दी और न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा था। साथ ही वहां रहने के लिए खर्च के लिए पैसे भी नहीं मिल रहे थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!