युवती से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, 4 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के सोंठी गांव में मामूली बात पर युवती से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोपियों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल है.

 



सोंठी गांव की किरण विशाल नाम की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने घर के पीछे कुम्हड़ा लगाई थी, जिसमें 4 फल लगा था. इन फलों को कोई तोड़कर ले गया है. कुम्हड़ा को तोड़कर ले जाने की बात कह रही थी, तभी पड़ोस के मुन्ना खान, उसकी पत्नी, करीम खान की पत्नी और टेलर की पत्नी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!