अभिनेता सोनू सूद अब नहीं होंगे पंजाब के ‘स्टेट आइकॉन’, निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति रद्द की… बताई वजह

चंडीगढ़. निर्वाचन आयोग ने सोनू सूद की पंजाब के ‘‘राज्य आइकॉन’ के तौर पर नियुक्ति रद्द कर दी है। निर्वाचन आयोग ने करीब एक साल पहले सोनू सूद को पंजाब का ‘ आइकॉन’ नियुक्त किया था।

 



पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने सूद की पंजाब के ‘राज्य आइकन’ के तौर पर नियुक्ति को चार जनवरी को रद्द कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि अभिनेता और समाज सेवी सोनू सूद ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में आ रही हैं, लेकिन उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

सूद मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के हैं और कोविड महामारी के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद करने की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए और जगह-जगह फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी। उनके मानवतावादी काम की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!