Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के गोली को कौन कर रहा KISS, वायरल तस्वीर देख हैरान हुए फैंस

नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो के एक्टर्स को एक दशक से ज्यादा हो गया है. अपने किरदारों को जीते हुए। इस सिटकॉम में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल प्ले करने वाले बच्चे भी बड़े हो गए पर आज भी फैंस उन्हें कैरेक्टर के नाम से ही जानते हैं। चाहे टप्पू हो, गोली हो या सोनू, ये सभी लोगों के फेवरेट हैं।

 



वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर भी तारक मेहता के एक्टर्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर शो के नाम से सैकड़ों फैन फेज बने हैं। इन्हीं में से एक फैन पेज पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर हो रही है। फैंस इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं। क्योंकि टप्पू के बेस्ट फ्रेंड गोली यानि कुश शाह को कोई लड़की किस करती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

गोली को इन्होंने किया KISS
इस वायरल तस्वीर में शो में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा शो में डॉक्टर हाथी के बेटे और टप्पू सेना के सदस्य गोली यानि कुश शाह को किस करती नजर आ रहीं हैं। दरअसल, ये तस्वीर प्रिया की शादी की है, जब तारक मेहता के सारे किरदारों ने पार्टी में शिरकत की थी। इसी दौरान प्रिया ने शो के सबसे क्यूट एक्टर कुश को किस किया। लोग पूछ रहे सवाल
तारक मेहता के फैन पेज पर वायरल इस तस्वीर को लेकर लोग कुश से तरह तरह के सावल कर रहे हैं। कोई कह रहा है गोली बेटा मस्ती नहीं… तो कोई कह रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि तस्वीर में कुश के साथ लड़की कौन हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

आई थी इनके अफेयर की खबर
बता दें कि ये शो अपने किरदारों की पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहता है। हाल ही में हेडलाइन बनी की शो में बबीताजा का किरदार निभा मुनमुन दत्ता खुद से 9 साल छोटे टप्पू यानि राज अनादकत के डेट कर रहीं हैं। हालांकि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!