उस वक्त ऐसा लगा मैंने अपना दायां हाथ खो दिया, मुमताज की शादी से टूट गया था राजेश खन्ना का दिल, हिट थी पर्दे पर दोनों की जोड़ी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। फिल्म ‘अराधना’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले राजेश खन्ना की जोड़ी पर्दे पर सबसे ज्यादा मुमताज के साथ पसंद की जाती थी। दोनों जब भी फिल्म में साथ नजर आए, उनकी उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया था। दोनों की केमिस्ट्री ऐसी थी कि राजेश खन्ना भी मुमताज को अपना दायां हाथ मानने लगे थे, लेकिन जब एक्ट्रेस की शादी हुई तो काका का दिल टूट गया था।

 



दरअसल, मुमताज ने मशहूर एनआरआई बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया था और पति संग लंदन में रहने लगी थीं। ऐसे में राजेश खन्ना को लगने लगा था कि उन्होंने अपना दायां हाथ खो दिया है। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने अपने इंटरव्यू में किया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

मुमताज ने याहू को दिए इंटरव्यू में काका के बारे में बात करते हुए कहा था, “काका ने एक बार कहा था, ‘जब मुमताज ने इंडस्ट्री छोड़ी तो मुझे लगा कि मैंने अपना दायां हाथ खो दिया है।’ हम ऑनस्क्रीन हिट कपल बन चुके थे। मुझे भी उन दिनों मेरे काम के लिए अच्छी कीमत मिलती थी, एक फिल्म के लिए करीब 8 लाख रुपये जो कि आज करोड़ों के बराबर है।”

मुमताज ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “लेकिन मेरी मां चाहती थीं कि मेरी जल्दी से शादी हो जाए। 24 वर्ष की उम्र में मयूर के साथ मेरी शादी फिक्स कर दी गई थी। 26 वर्ष की उम्र में मेरी शादी हो गई। लेकिन जब काका बीमार पड़े तो मैं उन्हें देखने गई थी। वह मुझे देखकर काफी खुश हुए थे। डिंपी भी वहीं पर मौजूद थी।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मुमताज की दोस्ती ऐसी थी कि अगर एक्ट्रेस किसी दूसरे हीरो के साथ फिल्म साइन कर लें तो वह नाराज हो जाते थे। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, “वह मुझसे केवल तब ही नाराज होते थे, जब मैं दूसरे हीरो के साथ फिल्में साइन करती थी।” इससे इतर एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैसे शादी के लिए लड़का लड़की के गुण मिलाए जाते हैं, वैसे फिल्मों के लिए उनके और काका के सितारे मिलाए जाते थे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!