BIG NEWS : जांजगीर. पिकअप वाहन ने 2 छात्रों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, वैक्सीन लगाने स्कूल जा रहे थे दोनों छात्र, मौके पर चक्काजाम, पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना के छपोरा गांव में पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचल दिया और दोनों की मौके पर मौत हो गई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हसौद-डभरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है और मौके पर लोगों की भीड़ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. हादसे के बाद वाहन लेकर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है.मालखरौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि दोनों छात्र लोकेश बरेठ और नीरज चौहान, बरभाठा गांव के रहने वाले थे. जो बाइक से वैक्सीन लगवाने स्कूल जा रहे थे. इस दौरान वे छपोरा गांव के पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे थे कि पिकअप ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...
error: Content is protected !!