छत्तीसगढ़ : शहर में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे थे आरोपी, कट्टा, बंदूक के साथ 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर में खुलेआम हथियार लेकर आरोपियों को घूमते हुए देखा गया.



सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों के पास से कट्टा, बंदूक और चाकू भी बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की मंजूरी, 27.78 करोड़ से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत

फिलहाल, पुलिस आरोपियों से इस बात की जानकारी ले रही है कि आखिर उनका मकसद क्या था और वे इस​ तरह खुलेआम हथियार लेकर क्यों दहशत फैला रहे थे.

error: Content is protected !!