छत्तीसगढ़ : अब किसानों को धान बेचने के लिए नहीं देना होगा 10 प्रतिशत बारदाना, सीएम बघेल ने इस जिले में खत्म की बाध्यता… पढ़िए…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की मांग पर कबीरधाम जिले में किसानों को धान बेचने के लिए बारदाना के लिए लागू 10% की बाध्यता को पूरी तरह खत्म कर दिया है। बारदाना की बाध्यता समाप्त होने से कबीरधाम जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जिले में 103 धान उपार्जन केंद्रों में प्रतिदिन धान ख़रीदी की लक्ष्य और किसानों की जारी टोकन के आधार पर बारदाना की व्यवस्था कर ली गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

आपको बता दें कि अब तक 3 लाख 11 हजार 89 मिट्रिक टन धान की ख़रीदी कर ली गई है, जिले में पिछले साल की तुलना में धान खरीदी का नया रिकार्ड बन गया है। इस साल पंजीकृत किसानों से 44 लाख 89 हजार 490 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir ACB Big Action : 10 हजार रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, स्कूल के ही लिपिक से मांगी थी रिश्वत...

Related posts:

error: Content is protected !!