Chhattisgarh Weather News : इन संभागों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए, मौसम का हाल…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है. उत्तर छग में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है. इसके कारण प्रदेश में आज 21 से 23 जनवरी न्युनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है, जबकि अधिकतम तापमान में 22 जनवरी तक एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है. इसके बाद प्रदेश में बादल छाने तथा वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की सम्भावना है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

कब होगी बारिश…
22 जनवरी को शाम और रात में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है. साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है. 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा अनेक स्थानों पर होने की सम्भावना है. एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की सम्भावना है.

क्या है संभावना…
दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!