छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, इन जिलों में बरसेंगे बदरा, बढ़ेगी ठंड…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड से जनजीवन को प्रभावित किया है। आज भी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है, वहीं दिनभर बादल छाए रहेंगे।



दूसरी ओर बंगाल खाड़ी से आ रही नमियुक्त हवा से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो बस्तर संभाग, रायपुर संभाग समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है, वहीं बंगाल खाड़ी से आ रही नमियुक्त हवा के चलते प्रदेश में तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : सचिन पान मसाला के एक बैच का सैम्पल फेल, खाद्य प्रशासन ने भेजा था सैम्पल... अभिहित अधिकारी ने कहा...

दूसरी ओर बारिश के थमने और बादल के खुलते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 3 दिनों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते समान्य जनजीवन थम सा गया है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!