किसान का Hi-Tech जुगाड़, खूंटे से बंधी गायें खुले मैदानों का मजा लेकर दे रही हैं 5L ज्यादा दूध

जो लोग गाय भैंस पालते हैं उनकी कोशिश यही रहती है कि वो अपने इन मवेशियों को अच्छी से अच्छी खुराक दें, जिससे कि ये ज़्यादा दूध दे सकें. लेकिन तुर्की के एक किसान ने अपनी गायों को अच्छी खुराक तो दी ही उसके साथ साथ अपने हाइटेक जुगाड़ से
इन्हें कल्पना की दुनिया में भी पहुंचा दिया

 



काम कर गया किसान का स्मार्टवर्क
तुर्की में एक अनोखा मामला तब सामने आया जब यहां के एक किसान ने अपनी गायों के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया. दरअसल इस किसान ने गायों को वर्चुअल रियलिटी गोगल्स पहना दिए हैं. इस चश्मे की वजह से गायें खूंटे से बंधे होने के बावजूद ये महसूस करती हैं कि वे गर्मियों के मौसम में बाहर खुले मैदान में चारा चार रही हैं. इस आभासी अनुभव की वजह से जो रिजल्ट सामने आया है वो काफी सकारात्मक है. इस आभासी अनुभव के कारण गायें खुश हैं और पहले से ज्यादा दूध देने लगी हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

गायों को मिल रहा है आभासी दुनिया का सुखद आनंद
तुर्की के अक्साराय शहर के रहने वाले किसान इज्जत कोकाक ने ये कारनामा किया है. उन्होंने अपनी गायों की आंखों पर वर्चुअल रियलिटी (VR) गोगल्स लगाकर उन्हें ये अहसास कराना शुरू कि है कि वे गर्मियों में खुले आसमान के नीचे खेतों में चर रही हैं. कमाल तो तब हुआ जब गायों को सच में लगने लगा कि वे हरे भर घास के मैदानों में घूमते हुए आजादी से घास चरने के साथ साथ सूरज की गर्म रोशनी का आनंद ले रही हैं.

बढ़ गया प्रतिदिन 5 लीटर दूध का उत्पादन

कोकाक के अनुसार ये आइडिया उन्हें एक रिसर्च को पढ़ने के बाद आया. इस रिसर्च में कहा गया था कि गायों को हरा-भरा दृश्य और बाहरी आवाजें बहुत आकर्षित करती हैं, जिसके बाद वह खुश होकर अधिक दूध देती हैं. बस फिर क्या था कोकाक ने अपनी गायों की आंखों पर आभासी चश्मा चढ़ा दिया. इस वर्चुअल रियलिटी की वजह से उनकी गायों का दूध का उत्पादन 5 लीटर तक बढ़ गया और वे प्रतिदिन 22 लीटर दूध की बजाए 27 लीटर देने लगीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

VR में किये गए बदलाव –

किसान कोकाक का मानना है कि भले ही वर्चुअल रियलिटी ग्लासेस इंसानों के लिए बनाए गए हों लेकिन Krasnogorsk फार्म के पशु चिकित्सकों, सलाहकारों और डेवलपर्स ने इसे इस तरह से डिजाइन कर दिया है कि अब इसे गायें भी पहन सकती हैं और आभासी दुनिया का सुखद आनंद ले सकती हैं. डेवलपर्स ने इन वर्चुअल रियलिटी ग्लासेस को गाय के सिर के साइज के अनुसार डिजाइन करने के साथ साथ इसके सॉफ्टवेयर में रंग पैलेट में भी बदलाव किए हैं. इस रंग पैलेट में इस लिए बदलाव किये गए नहीं क्योंकि गायें लाल या हरे रंग को देख नहीं सकतीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!