सक्ती क्षेत्र में खेत और घर के बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, थाने में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रभूषण कुम्भकार ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत और घर के बंटवारे को लेकर पीड़ित के पारिवारिक भाई महेश्वर कुम्भकार और आरोपी के दो साथी उमेश और मुरली पीड़ित के घर आकर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से पीड़ित के सिर में चोट आई है. पीड़ित के रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!