Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌ सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

 



आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 47 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नाई के 19 पद, चौकीदार के 4 पद, कुक के 11 पद, लोअर डिविजन क्लर्क के 2 पद और वॉशर मैन के 11 पद शामिल हैं। ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से कुल 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट‌ और इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

सभी योग्य उम्मीदवार के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज ‘कमांडेंट एएमसी सेंटर एंड कॉलेज लखनऊ’ पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!