जांजगीर. हसौद के हायर सेकेंडरी स्कूल से कम्प्यूटर सेट की चोरी, प्राचार्य की रिपोर्ट पर जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के हसौद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कम्प्यूटर सेट चोरी होने का मामला सामने आया है. प्राचार्य की रिपोर्ट पर हसौद थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी को स्कूल में ताला बंद करके शिक्षक चले गए थे. आज 31 जनवरी को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के आईसीटी लैब की खिड़की टूटी हुई है और लैब का ताला तोड़कर वहां रखे कम्प्यूटर सेट को चोरी कर ली गई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज
error: Content is protected !!