Samantha की हॉटनेस से प्रभावित हुईं नेहा कक्कड़, किया बेहद हॉट डांस

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ गाने पर डांस करते हुए अपना एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो में नेहा को समंदर किनारे रेत पर लेट गाने का बेहद हॉट सीन करते देखा गया था। इसी कड़ी को आगे जोड़ते हुए नेहा ने वीडियो का दूसरा पार्ट भी साझा किया है, जिसके जरिए वो एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ गाने के आगे के बोल पर अपनी कमर मटकाती देखी जा सकती हैं। इस दौरान वो एक बार फिर अपने शानदार मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशन से फैंस को घायल कर रही हैं। वीडियो में नेहा अपनी आंखों पर काला चश्मा चढ़ाती हैं और फिर जबरदस्त तरीके से डांस कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देती हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

वीडियो को देख उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी घायल होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पंजाबी में कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं’। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी यही लिखा, ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं है नेहू’ । कुछ ही देर में इस वीडियो को 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!