Omicron in india : मरीजों में सबसे ज्यादा दिखने वाला ये है दो लक्षण, अगर नजर आए तो तुरंत करवाए टेस्ट, नहीं तो…

नई दिल्ली. देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है। ओमिक्रॉन के कारण ही कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डेल्टा के मुकाबले संक्रमण ज्यादा खतरनाक साबित नहीं हुआ है। लेकिन तेजी से लोगों को संक्रमण करने का दम ओमिक्रॉन में दिख रहा है।

 



ऐसे में जरूरी है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के लक्षणों से आप भली-भांति परिचित हो जाए। बता दें कि ओमिक्रॉन के लक्षणों में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। हर मरीजों में ये लक्षण अलग-अलग तरीके से नजर आते हैं। इन सब के बीच दो ऐसे लक्षण है जो आमतौर पर सभी मरीजों में देखे जा रहे हैं। अगर किसी को ये 2 लक्षण नजर आते हैं, तो उसे अपना कोविड टेस्ट कराना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आपको बता दें कि जो मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं, उनमें गंध की कमी या स्वाद की कमी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इसके अलावा ओमिक्रॉन संक्रमित रोगियों में बंद नाक या बहुत अधिक बुखार जैसे भी कोई मामले सामने नहीं आए, जो कि डेल्टा के प्रमुख लक्षण थे। इस बीच ओमिक्रॉन के मरीजों में 20 लक्षणों में 2 लक्षण सभी मरीजों में स्वभाविक रूप से नजर आ रहा है।

द सन में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, ओमिक्रॉन के 2 लक्षणों में बहती नाक और सिरदर्द भी शामिल है, जो कि सबसे अधिक देखा जा रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में महामारी विज्ञान और स्वास्थ्य सूचना विज्ञान के प्रोफेसर आइरीन पीटरसन ने भी इन दो लक्षणों के बारे में बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बहती नाक और सिरदर्द कई अन्य संक्रमणों के लक्षण हैं। लेकिन ओमिक्रॉन में सभी मरीजों में दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

ओमिक्रॉन के 20 लक्षण –

1.सिरदर्द
2.नाक बहना
3.थकान
4.छींक आना
5.गले में खराश
6.लगातार खांसी
7.कर्कश आवाज
8.ठंड लगना या कंपकंपी
9.बुखार
10.चक्कर आना
11.ब्रेन फॉग
12.सुगंध बदल जाना
13.आंखों में दर्द
14.मांसपेशियों में तेज दर्द
15.भूख ना लगना
16.सुगंध महसूस ना होना
17.छाती में दर्द
18.ग्रंथियों मे सूजन
19.कमजोरी
20.स्किन रैशेज

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!