बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन : डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ को भी चेतावनी, यहां हुआ आदेश जारी… जानिए…

इंदौर. कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। इसी को ध्यान में रखकर देश में जोर-शोर से कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बीच कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच देश में वैक्सीन की बूस्टर डोज पर भी जोर दिया जा रहा है।

 



वैक्सीन की बूस्टर डोज की खुराक लेने को लेकर अब मध्यप्रदेश में सख्ती बरती जा रही है। आर्थिक राजधानी इंदौर के कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ को चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अपने आदेश में कलेक्टर ने वेतन रोकने का फरमान जारी किया है। आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारी समेत ड्यू हो चुके डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ को बूस्टर डोज लगवाने को कहा है। गौरतलब है कि देश में वैक्सीन की तीसरी डोज 9 महीने बाद लगाई जा रही है। वहीं कहीं-कहीं बूस्टर डोज को लेकर लापरवाही भी सामने आई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!