प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

 



 

ग्रेनाइट से निर्मित एक प्रतिमा तैयार होने पर वह होलोग्राम प्रतिमा की जगह लेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में कहा था कि यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में बोस के अतुलनीय योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी और यह देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी। होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। इस प्रतिमा का आकार 28 फुट ऊंचा और 6 फुट चौड़ा है।

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

 

एक अदृश्य 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह आगंतुकों को दिखाई नहीं देती । सरकार ने कहा है कि होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!