प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, देश-विदेश के लोगों से साझा करेंगे अपने विचार

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार सुबह 11.30 बजे रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात (Mann Ki Baat)’ के 85वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई।इसके अनुसार आज पुण्यतिथि पर गांधी जी को नमन करने व श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री देश व विदेश के लोगों से अपने मन की बात साझा करेंगे।

 



साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने संस्‍मरण @mygovindia अथवा नमो एप (NaMo App)पर साझा करने का अनुरोध भी किया था। मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की यह 85वीं कड़ी होगी।इस साल कार्यक्रम का पहला एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं ताकि देशभर से लोग इसे आराम से सुन सकें। बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर को मन की बात का अंतिम एपिसोड किया था, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस समेत कई मुद्दों पर बातें की थीं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इसके लिए लोगों से उनके सुझाव नमो एप या माई जी ओ वी ओपन फोरम पर साझा करने का आग्रह भी किया गया था। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लिए टोल फ्री नम्‍बर 1800-11-7800 पर डायल करके हिंदी या अंग्रेजी में सुझाव मांगे गए थे। इसके अलावा 1922 पर मिस काल देकर या प्राप्‍त लिंक का अनुसरण करते हुए मैसेज भेजकर सीधे ही अपने सुझाव भेजने का अनुरोध भी किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर माह प्रसारित होने वाला रेडियो कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को किया जाता है। इसे AIR और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क व मोबाइल एप पर प्रसारित किया जाता है। पहले प्रधानमंत्री देश की जनता को भी अपने विचार साझा करने को आमंत्रित करते थे। इस कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!