Royal Enfield Himalayan vs Yezdi Adventure: दोनों बाइकों में कौन है दमदार, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्‍ली। महिंद्रा समूह की कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने हाल ही में येजदी की तीन बाइकें लॉन्च की हैं। येजदी ने तीन नए मॉडल रोडेस्टर, स्क्रैंबलर और एडवंचर उतारे हैं। कंपनी ने इन तीनों बाइक्स को डिफरेंट राइडिंग परपज के लिए डिजाइन किया है, जिसको ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में लान्च हुई येजदी की एडवेंचर बाइक ऑन डिमांड है। यह रॉयल एनफील्ड की हिमालयन को कम्पीट करती है, जो भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर एडवेंचर बाइक है। वैसे तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन और येजदी एडवेंचर दोनों ही हाई राइडिंग बाइक्स हैं, जिसको थ्रिल और एडवेंचर वाले लोग पसंद करते हैं। येजदी ने 26 साल बाद देश में वापसी की है।

 



येजदी एडवेंचर का इंजन और स्पेसीफिकेशन

येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल में 334 सीसी सिंगल सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं। यही इंजन येजदी द्वारा लॉन्च किए गए अन्य दो मॉडल स्क्रैम्बलर और रोडस्टर में यूज हुआ है। यह इंजन 30.2 पीएस की पीक पावर और 29.9 एनएम अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रॉयल एनफील्ड हिमालयन का इंजन और स्पेसीफिकेशन

वहीं रॉयल एनफील्ड हिमालयन की बात करें, तो इसमें 411 सीसी सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, SOHC, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इंजन को फाइव-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह 24.31 पीएस की पावर और 32 एनएम का टार्क पैदा करता है। पावर और टॉर्क आउटपुट के मामले में दोनों एडवेंचर मोटरसाइकिल एक-दूसरे के करीब हैं।

येजदी एडवेंचर का ब्रेक और सस्पेंशन

येजदी एडवेंचर का वजन 188 किलोग्राम है और मोटरसाइकिल 21 इंच के फ्रंट और 17 इंच के कास्ट अलॉय रियर व्हील पर चलती है। येजदी एडवेंचर के आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और कॉइल स्प्रिंग और रियर में कॉइल स्प्रिंग और लिंकेज मैकेनिज्म के साथ मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

रॉयल एनफील्ड हिमालयन का ब्रेक और सस्पेंशन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन का वजन 199 किलोग्राम है। इसमें 21 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रियर व्हील दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में एफिशिएंट ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ 300 मिमी फ्रंट डिस्क और 240 मिमी रियर डिस्क मिलती है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, रॉयल एनफील्ड हिमालयन में 200 एमएम ट्रेवल के साथ 41 एमएम टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और लिंकेज के साथ मोनो शॉक एब्जॉर्बर और रियर में 180 एमएम ट्रैवल मिलता है।

क्या है दोनों की कीमत?

कीमत की बात करें तो येजदी एडवेंचर की कीमत 1,98,142 (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन की शुरुआती कीमत 2,14,887 (एक्स शोरूम) है। कीमत के मामले में येजदी एडवेंचर की कीमत हिमालयन से काफी कम है। येजदी एडवेंचर अपने समकक्ष हिमालयन और केटीएम को टक्कर देती है।

कलर ऑप्शन?

वहीं, अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो येजदी एडवेंचर तीन अलग-अलग ऑप्शन्स स्लिक सिल्वर, मैम्बो ब्लैक और रेंजर कैमो में अवेलेबल है। दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड हिमालयन छह अलग-अलग कलर ऑप्शन पाइन ग्रीन, मिराज सिल्वर, ग्रेनाइट ब्लैक, रॉक रेड, लेक ब्लू और ग्रेवल ग्रे में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!