राष्ट्रपति की सुरक्षा बेड़े में 13 साल से तैनात घोड़ा ‘विराट’ हुआ रिटायर, पीएम मोदी ने भी किया दुलार…

नई दिल्ली. देश के राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में कई सालों से तैनात रहा घोड़ा ‘विराट’ आज रिटायर हो गया है। शानदार कदकाठी वाले ‘विराट’ को राष्ट्रपति के बाडीगार्ड कमांडेंट कर्नल अनूप तिवारी के चार्जर के तौर पर सम्मान दिया गया था।

 



पीएम मोदी ने किया दुलार

‘विराट’ जब 73वें गत्रतंत्र दिवस की परेड में पहुंचा था तो पीएम मोदी भी उसे दुलार करने से नहीं रोक पाए। पीएम मोदी ने ‘विराट’ को प्यार से सहलाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ‘विराट’ को सहला रहे थे। दरअसल, ‘विराट’ इकलौता घोड़ा है जो 13 बार गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले चुका है। यही वजह है कि आज ‘विराट’ को शानदार तरीके से रिटायर किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

‘विराट’ की योग्यताओं और सेवाओं को देखते हुए उसे कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ‘विराट’ राष्ट्रपति के अंगरक्षक परिवार में शामिल रहा है और उसे प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड का चार्जर भी कहा जाता है।

सेना दिवस पर मिला बड़ा सम्मान

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

‘विराट’ को सेना दिवस 2022 के अवसर पर चीफ आफ आर्मी स्टाफ कामनडेशन कार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। ‘विराट’ राष्ट्रपति के अंगरक्षक का पहला चार्जर है जिसे Commendation Card से सम्मानित किया गया है।

error: Content is protected !!