दक्षिण कश्मीर के हसनपुरा इलाके में घात लगातार आतंकियों ने किया हमला, पुलिस कांस्टेबल शहीद

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसन पुरा इलाके में आतंकी ने पुलिस वाले पर फायरिंग कर दी है. इस हमले में पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हमले में पुलिस कर्मी को तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर अचानक पुलिस कर्मी पर हमला किया है.



कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे शहीद

इस हमले में पुलिस कांस्टेबल का नाम अली मोहम्मद मागरे बताया जा रहा है. आतंकियों की गोली से खून में लथपथ मागरे को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज तुरंत शुरू हुआ लेकिन इलाज के दौरान ही वह शहीद हो गये. घटना हसनपोरा बिजबेहरा इलाके की बतायी जा रही है. शुरुआती खबर के अनुसार आतंकी पहले से घात लगाये बैठे थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

आतंकियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकियों ने हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की है. इस हमले में, मागरे शहीद हो गए हैं.

हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है. पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. पुलिस कई घरों की भी तलाशी ले रही है और घटना के वक्त मौजूद रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

कई जगहों पर अब भी आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं की संख्या कम जरूर हुई है लेकिन आतंकियों के अब भी इन इलाकों में छिपे होने की खबर है. ध्यान रहे कि जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के सुहामा इलाके से तीन आतंकियों को हाल में ही गिरफ्तार किया गया था.

चीन में बने अत्याधुनिक हथियार किये गये थे बरामद

इन लोगों के पास से चीन में बने अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गये थे. आतंकियों का कनेक्शन लश्कर और टीआरएफ से जुड़ो जा रहा है. तीनों के पास से पुलिस ने 3 पिस्टल मैगजीन, 15 राउंड गोला बारूद और दो हथगोले के अलावा तीन मोबाइल फोन बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

error: Content is protected !!