The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने सारा अली खान को प्रसाद बता खिला दिया था लहसुन, आगे हुआ था कुछ ऐसा

सोनी टीवी पर आने वाला कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए दिन बॉलीवुड सितारें अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं। इसके हर एपिसोड में कोई न कोई सितारा शिरकत करता है। वहीं कुछ समय पहले अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान भी अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय भी शो में मौजूद थे। इस दौरान शो में सभी ने खूब मस्ती और धमाल किया था। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान ने शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया था कि अक्षय ने उनके साथ एक प्रैंक किया था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी।

 



कपिल के इस शो के दौरान अक्षय कुमार ने सभी के साथ मस्ती भी की थी और खूब बातचीत भी की थी। साथ ही अक्षय ने शो में सभी को कई तरह के जादू भी करके दिखाए थे, जिसे देख वहां सभी हैरान भी रह गए थे। सारा अली खान ने भी अक्षय कुमार से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। सारा ने शो में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार सेट पर सभी लोगों के साथ खूब प्रैंक किया करते थे। उनके इस प्रैंक का शिकार वो भी बन चुकी थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

वहीं शो के दौरान अक्षय ने जब सारा से पूछा था कि तुम कौन से प्रैंक का शिकार बनी थी। तब सारा अली खान ने बतया था ‘सर आपने मुझे लहसुन खिलाया था’। सारा ने आगे बताया था कि ‘मुझे आपने लड्डू में लहसुन छुपाकर दिया था और कहा था बेटा ये भगवान का प्रसाद है लेकिन उसमें लहसुन निकला था’। इसके बाद अक्षय ने हंसते हुए उनसे सवाल किया था कि तुम्हें बुरा लगा क्या? जिसके जवाब में सारा ने कहा था ‘नहीं लेकिन मैं थोड़ा सा बीमार महसूस कर रही थी’।
इसके अलावा सारा अली खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने और रिंकू के बीच की समानता के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था ‘मुझे लगता है कि ये बात कि हम दोनों कमजोर लोग हैं, जो आत्मविश्वास की आड़ में अपनी कमजोरी को छिपाते हैं। ऐसा कुछ है, जो मुझे समान लगता है’।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

वहीं अपने परिवार के बारे में बात करते हुए सारा अली खान ने कहा था कि ‘मैं ईमानदारी से सोचती हूं कि रिंकू और मेरी जिंदगी बहुत अलग है। मेरा साथ देने वाला परिवार है, भले ही मैं टूटे हुए घर से आती हूं। मुझे लगता है टूटे हुए घर से ज्यादा, मैं दो घरों से आती हूं। मैं वास्तव में अकेलेपन का बोझ नहीं उठाती हूं’।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!