मॉडल ने फोन कर पिता से कहा – ‘सुसाइड करने जा रही हूं… और ​फिर कूद गई छठी मंजिल से, मचा हड़कंप

जोधपुर. शहर के एक फेमस मॉडल ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर हालत में मॉडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है, जो शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं।

 



बताया जा रहा है कि गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी, वहीं किन कारणों के चलते छठी मंजिल से कूद गई अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनगुन मॉडलिंग करती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

ऐसा क्या हुआ कि मॉडल ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। बस मेरा चेहरा देख लेना। इसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। तब एसीपी ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली और होटल पहुंची। आपको बता दें कि पुलिस के पहुंचने तक मॉडल छठी मंजिल से कूद चुकी थी। वहीं पुलिस ने बिना देरी किए मॉडल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

आत्महत्या की कोशिश में मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है, वहीं ऊंचाई से नीचे गिरने पर काफी ब्लड निकला है। पुलिस गुनगुन के ठीक होने का इंतजार कर रही है, वहीं युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!