कौन हैं Bigg Boss 15 की व‍िनर Tejasswi Prakash? ट्रॉफी के साथ मिले 40 लाख रुपये

महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार तेजस्वी प्रकाश शो की विनर बन ही गईं. टॉप 3 में पहुंचने के बाद तेजस्वी ने करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल को हरा कर बिग बॉस 15 की ट्रॉफी पर बाजी मार ली. बिग बॉस 15 तेजस्वी के लिये काफी लकी रहा. तेजस्वी ने न सिर्फ 40 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती, बल्कि उन्हें नागिन 6 में काम करने का ऑफर भी दिया गया

 



प्रतीक को हरा कर बनीं विनर

फिनाले में टॉप 2 में तेजस्वी और प्रतीक के बीच कड़ी टक्कर थी. शो में मौजूद सभी लोग प्रतीक को विनर मान रहे थे. यहां तक सोशल मीडिया पर भी प्रतीक के नाम की चर्चा थी. पर इस बार की ट्रॉफी तेजस्वी के नाम लिखी थी. इसलिये उन्होंने फाइनल मुकाबले में प्रतीक को हरा कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

तेजस्वी ने शो जीतने के बाद शेयर की पैरेंट्स के साथ पहली तस्वीर

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने पेरेंट्स के साथ पहली तस्वीर शेयर की है. ब्लैक ड्रेस में बिग बॉस की ट्रॉफी लिये तेजस्वी पेरेंट्स के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने अपने पेरेंट्स का सपना सच कर दिखाया.

कौन हैं तेजस्वी प्रकाश?

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने से पहले तेजस्वी प्रकाश ने कलर्स के शो ‘स्वरागिनी’ में लीड रोल प्ले किया था. इस शो ने उन्हें एक पहचान दी. इसके बाद वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ में नजर आईं. शो में वो अच्छा कर रहीं थीं, लेकिन विनर बनने  से रह गईं थीं. खतरों के खिलाड़ी के बाद तेजस्वी ने बिग बॉस में एंट्री ली और जीत कर ही बाहर निकलीं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Bigg boss के बड़े हाइलाइट्स:

प्रतीक और तेजस्वी से हारे करण

करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के साथ टॉप 3 में थे. दिलचस्प बात ये है कि टॉप 3 में पहुंच कर प्रतीक सहजपाल करण कुंद्रा को हराने में कामयाब रहे. कम वोटों के आधार पर करण कुंद्रा टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाये.

शमिता फिर विनर बनने से चूकीं

शमिता शेट्टी की किस्मत में शायद बिग बॉस की ट्रॉफी लिखी ही नहीं है. इसलिये वो तीन बार शो में हिस्सा लेने के बाद भी हर बार विनर बनने से चूंक गईं.

निशांत भट्ट को मिले 10 लाख रुपये

निशांत भट्ट बिग बॉस 15 के टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे. पर फाइनल में पहुंच कर उन्होंने 10 लाख रुपये का सूटकेस उठा कर खुद को विनर की रेस से आउट कर लिया.

शो में तेजस्वी ने निशांत भट्ट जैसा दोस्त पाया और करण कुंद्रा जैसा बॉयफ्रेंड. अब देखते हैं कि बिग बॉस हाउस से बाहर उनके ये रिश्ते कितना लंबा सफर तय करते हैं. तेजस्वी को जीत की बधाई!

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!