इन 7 सीटर कारों की कीमत 6 लाख से भी कम… कमाल का है माइलेज.. जानिए… डिटेल में…

नई दिल्ली. हम आपके लिए लाए हैं ऐसी 7-सीटर कारें, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से तो कम है, साथ ही, माइलेज भी जबरदस्त है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे की वजह से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय पर्सनल कारों से ही यात्रा करना पसंद करता है।
लेकिन, अगर आपके परिवार में पांच से ज्यादा लोग हैं और आप परिवार के लिए 7 सीटर कार खरीदने जाते हैं तो यह 5 सीटर कारों के मुकाबले महंगी होती हैं। अधिकतर 7-सीटर कारों की कीमत मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर होती हैं। साथ ही उनकी मेंटनेंस भी बहुत महंगी पड़ती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं ऐसी 7-सीटर कारें, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से तो कम है, साथ ही माइलेज भी जबरदस्त है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

डैटसन गो प्लस
डैटसन की गो प्लस भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे किफायती 7-सीटर कारों में शुमार है। इस कार की कीमत 4।25 लाख रुपये से लेकर 6।99 लाख रुपये तक जाती है। इसका माइलेज- 22 किलोमीटर/लीटर है। इस के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई क्रमश: 3995mm, 1636mm और ऊंचाई 1507mm है। इस कार के रियर में ट्विस्ट बीम सस्पेंशन के साथ क्वाइल स्प्रिंग मिलता है। साथ ही ब्रेकिंग के लिए डैटसन गो प्लस के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

यह दो इंजन ऑप्शन- 0।8-लीटर और 1-लीटर के साथ आती है। इनमें से पहला इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की अधिकतम पॉवर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। वहीं इसके 1-लीटर इंजन के आउटपुट की बात करें तो ये 5500 आरपीएम पर 68 PS की मैक्सिमम पॉवर के साथ 4250 आरपीएम पर 91 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!