The Kapil Sharma Show के इस एक्टर ने खाया था जहर, इस वजह से जान देने की कोशिश की… जानिए…

नई दिल्ली  कोरोना पूरे विश्व में कहर बनकर टूट रहा है। बीमारी और लॉकडाउन ने बाकी इंडस्ट्री की तरह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की भी कमर तोड़कर रख दी है। काम ना मिलने के चलते लोग कर्जदार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक ही रास्ता सूझता है, वह है आत्महत्या का। यही वजह रही है कि बीते कुछ महीनों में कई सितारों ने तंगहाली से परेशान होकर खुद को खत्म कर लिया। अब ऐसी ही एक खबर ‘द कपिल शर्मा शो’ से सामने आ रही हैं।

 



आर्थिक तंगी के कारण खाया जहर
खबर है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करने वाले एक्टर तीर्थानंद ने अपनी जान लेने की कोशिश की है। तीर्थानंद कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम कर चुके हैं। इन्हें लोग बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के हमशक्ल के तौर पर जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीर्थानंद ने 27 दिसंबर को जहर खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की थी। इसकी खबर लगते ही तीर्थानंद के पड़ोसियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। सही समय पर इलाज मिलने से एक्टर की जान बच गई और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

परिवार ने भी छोड़ा साथ
तीर्थानंद ने टीवी चैनल आज तक से बीतचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है उन्होंने आर्थिक तंगी और परिवार में हो रही कलह के चलते जहर खाने का फैसला किया था। एक्टर ने बताया कि परिवार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था जिस समय तो तंगी से जूझ रहे थे। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में देखने भी कोई नहीं आया था। तीर्थानंद ने आखिर में कहा कि वो इस वक्त कर्जे में डूबे हुए हैं और अपनी पत्नी-बेटी से भी संपर्को में नहीं हैं। आपको बता दें कि ये पहली घटना नहीं है, जब से कोरोना वे पैर पसारे हैं लोगों को ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ा रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!