Virat Kohli’s century drought : कैप्टन कोहली के लिए लकी है वॉडरर्स स्टेडियम, क्या खत्म होगा शतकों का सूखा ?

नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जोहानिसबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम लकी रहा है। यह वही वेन्यू है, जहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 2nd Test) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच सोमवार से खेला जाएगा।

 



टीम इंडिया की कोशिश इस टेस्ट मैच को जीतकर ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम करने की होगी। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच 113 रन से अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने पहली बार सेंचुरियन में टेस्ट मैच अपने नाम किया।

कोहली के लिए यह मैदान बेहद खास है। विराट ने यहां 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से कुल 310 रन निकले हैं। कोहली ने ये रन 77.50 के औसत से बनाए हैं। साल 2013 में भारतीय कप्तान ने यहां 119 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

2018 में विराट ने यहां पहली पारी में 54 और दूसरी पारी में 41 रन बनाए थे। ऐसे में कोहली पिछले दो साल से चले आ रहे अपने शतकों के सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे। कोहली पिछले 60 पारियों से इंटरनैशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं।

स्टीव वॉ की करेंगे बराबरी
विराट ने अभी तक 67 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्हें 40 टेस्ट में जीत नसीब हुई है। जोहानिसबर्ग टेस्ट को जीतकर विराट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ (Steve Waugh) के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे जिनके नाम 41 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज है। यदि कोहली ये कारनामा करने में सफल होते हैं तो वह बतौर कप्तान सबसे अधिक टेस्ट जीतने वालों की लिस्ट में ज्वाइंट रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

वांडरर्स स्टेडियम में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड

कोहली सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। पिछले सप्ताह भारत ने पहली बार सेंचुरियन में मेजबान टीम को टेस्ट में हराया। कोहली की नजर साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने पर है। भारत ने वांडरर्स में 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में जीत मिली है, जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!