Big News Double Death : सक्ती क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रहे 2 लोग रेलवे जीएम के स्पेशल सलून की चपेट में आए, दोनों की मौके पर ही मौत

जांजगीर-चांपा. सक्ती क्षेत्र के सोंठी गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रहे 2 लोग रेलवे जीएम के स्पेशल सलून की चपेट में आ गये, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुॅच गई है और मामले की जांच कर रही है।



जानकारी के मुताबिक, डभरा क्षेत्र के 2 गांव के चार लोग रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होने भांठापारा गए हुए थे, जो आज साउथ बिहार दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस से सक्ती स्टेशन पर उतरे और अपने गांव जाने के लिए चौथी लाईन पर पटरी के किनारे चलते हुए बस पकड़ने के लिए टेमर फाटक की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे जीएम की स्पेशल सलून सिंगल आ गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मिरौनी में महानदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करने की निभाई जाती है औपचारिकता, रेत के उत्खनन और परिवहन को खुला संरक्षण...

सक्ती पुलिस के मुताबिक, दानापुर एक्सप्रेस से चार लोग उतरे थे, जिसमें दो लोग, खुशी दास महंत और अमत दास महंत की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला और एक बच्चा सुरक्षित है. सभी आपस में रिश्तेदार हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मिरौनी में महानदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करने की निभाई जाती है औपचारिकता, रेत के उत्खनन और परिवहन को खुला संरक्षण...

error: Content is protected !!