बड़ी खबर : जांजगीर. कार्यालय में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश – खबर सीजी न्यूज

जांजगीर-चांपा. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 2 फरवरी को अधिसूचना भी जारी की गई है। यह अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावशील हो गयी है। अधिसूचना के अनुसार समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित है।



कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने 2 फरवरी को सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन करवाया जाय। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिये हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति पंजी की फोटो पूर्वान्ह 10.15 बजे व्हाट्सग्रुप में शेयर करने के भी निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में सभी जिला अधिकारी निर्धारित समय में उपस्थिति पंजी का फोटो व्हाट्सग्रुप में शेयर कर रहे है। सभी जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कार्यालय में भी अधिसूचना का कड़ायी से पालन करवाने कहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

निरीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी –

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र के शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिये है। यह निरीक्षण निरंतर जारी रखने और निर्देशों के उल्लंघन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को जारी हुआ कारण बताओ सूचना –

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 7 फरवरी को अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्य क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों मे से 104 उपस्थित मिले और 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष 8 लोगों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। सक्ती एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

सक्ती जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना जारी किया गया है। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी 5 कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!