50 के बाद तेजी से बिगड़ती है बॉडी की शेप, ये 4 सीक्रेट आपको बनाए रखेंगे जवां

उम्र के 50वें पड़ाव के बाद सेहत का ख्याल रखना और पहले की तरह फिट रहना एक चुनौती बन जाता है. ऐसा कई वजहों से होता है. इसका एक मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म का सुस्त पड़ना भी है जिसमें हर दशक करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आती है. नतीजन हमारी बॉडी की शेप खराब होने लगती है. तोंद बढ़ने लगती है. स्किन पर झुर्रियां आने लगती है और शरीर कमजोरी महसूस करने लगता है. आज हम आपको 4 ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप 50 के बाद भी सुपरफिट दिखाई देंगे.

 



ब्रेकफास्ट – जानी-मानी डाइटिशियन पैनी लॉरियर कहती हैं कि ब्रेकफास्ट ना लेने से किसी इंसान का वेट लॉस गोल बिगड़ सकता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है जिसका हमारे मेटाबॉलिज्म और ओवरऑलहेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. रोजाना ब्रेकफास्ट करने से हमारे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है. इसलिए ब्रेकफास्ट करना कभी ना भूलें और मॉर्निंग डाइट में फाइबर, प्रोटीन और लो शुगर वाली चीजें शामिल करें.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

प्रोसेस्ड फूड – एक्सपर्ट का कहना है कि उम्रदराज लोगों के लिए प्रोसेस्ड फूड बेहद हानिकारक है. इसमें हाई शुगर, अनहेल्दी फैट और अत्यधिक नमक होता है. ऐसी चीजों को इग्नोर करके आप तेजी से कैलोरी कम कर सकते हैं. ये तमाम बातें 50 के बाद आपको रीशेप में लाने में बड़ी मदद करेंगी. न्यूट्रिशनल जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोसेस्ड फूड ना सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है, बल्कि हाइपरटेंशन, कोरोनरी हार्ट डिसीज और कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज को भी बढ़ावा देता है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

फल और सब्जियां – अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना बहुत जरूरी है. ताजे फल और सब्जियां 50 के बाद वजन घटाने में बेहद कारगर साबित होती हैं. लो कार्बोहाइड्रेट और हाई फाइबर वाली चीजें लंबे समय तक हमारी भूख को शांत रखती हैं. कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि फल-सब्जियों का जूस निकालकर पीने की बजाए उन्हें साबुत खाने से शरीर को ज्यादा फायदे होते हैं.
हेल्दी स्नैक्स- प्रसिद्ध डाइटीशियन ब्लांका गार्सिया लोगों को हेल्दी स्नैक्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने की सलाह देती हैं. प्लांट बेस्ड स्नैक्स जैसे कि बादाम, बीज और बीन्स खाने से जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन की खपत कम होती है. इससे शरीर के कोलेस्ट्रोल और इनफ्लेमेटरी रिस्पॉन्स में गिरावट आती है. उम्रदराज लोगों को ये हेल्दी स्नैक्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

Disclaimer – ये सिर्फ जानकारियां है। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

error: Content is protected !!