इन दो सरकारी बैंकों में निकली बंपर भर्ती, 500 से ज्यादा पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

नई दिल्लीः  सरकारी बैंकों में नौकरी में इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। देश के दो बड़े सरकारी बैंकों में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। पहली भर्ती भारतीय स्टेट बैंक की है और दूसरी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है। इन दोनों बैंकों में 500 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली है। तो चलिए जानते हैं इन दोनों बैंकों की भर्ती के बारे में…

 



 

पहली भर्ती भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) दवार स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के पदों की है। यहां असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (मारकॉम), सीनियर एग्जीक्यूटिव (डिजिटल मार्केटिंग) और सीनियर एग्जीक्यूटिव (पब्लिक रिलेशन) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विज्ञापित पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार एसबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआइ द्वारा एससीओ पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दूसरी भर्ती बैक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा निकाली गई है। यहां जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 1 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। बीओएम द्वारा जनरलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2022 को शुरू की गयी और उम्मीदवार 22 फरवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1180 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। वहीं, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 118 रुपये है और सभी महिला उम्मीदवारों व दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!