Chhattisgarh Gang Rape : शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो व्यक्ति गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 16-वर्षीया लड़की को अगवा कर उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है. घटना बृहस्पतिवार की रात उस वक्त हुई, जब लड़की अंबादीपाड़ा गांव के मैरिज हॉल से दोस्त की तलाश में निकली.

 



जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इसके बाद पांचों आरोपी उसे जबरन वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के परिवार ने शनिवार दोपहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 24 और 30 साल के दो आरोपियों को सुलेसा गांव से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!