Coronavirus : भारत में गिर रहे कोरोना संक्रमण के केस, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1.07 लाख नए मरीज, 800 से ज्यादा ने तोड़ा दम…

भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में महामारी से बिगड़ी स्थिति अब धीरे-धीरे सुधरती नजर रही है. पिछले 24 घंटों में देश भर से कोविड-19 ( Covid-19 ) के 1,07,474 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 865 मरीजों ने दम तोड़ दिया. मौत के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या देश में अब 5,01,979 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 12.25 लाख पर आ गई है.

 



स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को देश भर में संक्रमण से 2,13,246 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,04,61,148 हो गई है. एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 12,25,011 है, जो कुल मामलों का 2.90 प्रतिशत है. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.42 प्रतिशत है. जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 10.20 प्रतिशत है. देश में रिकवरी रेट अब 95.91 प्रतिशत है. इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 14,48,513 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 74,01,87,141 हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 169.46 करोड़ के पार

कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) के आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 169.46 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है. देश भर में शनिवार को 45,10,770 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा अब 1,69,46,26,697 हो गया है. देश में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों को 1.47 करोड़ (1,47,27,674) से ज्यादा प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) दी गई है.मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन की 54,46,63,377 पहली डोज तथा 41,56,19,074 दूसरी डोज दी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मियों (Healthcare Workers) को पहले चरण में वैक्सीन लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था. फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLWs) का वैक्सीनेशन 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 साल और उससे अधिक आयु के को-मॉर्बिडिटी वाले लोगों के लिए शुरू हुआ था.

10 जनवरी से हुई प्रिकॉशन डोज वैक्सीनेशन की शुरुआत

सरकार ने तब 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार करने का फैसला लिया था. 15-18 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव का अगला चरण इस साल 3 जनवरी से शुरू हुआ. भारत ने हेल्थकेयर वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले वर्कर्स और 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों का प्रिकॉशन डोज वैक्सीनेशन 10 जनवरी से शुरू किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!