Death Big News : पामगढ़ में 11 केवी से जलकर पेट्रोल पम्प कर्मचारी की मौत, करंट से जल गया पम्प कर्मचारी, लोहे की ऊंची सीढ़ी में काम करते हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में अकलतरा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पम्प का कर्मचारी, 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया और करंट से कर्मचारी जल गया. इस तरह घटनास्थल में कर्मचारी की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफ़री मच गई थी.

 



जानकारी के मुताबिक, मेंऊ गांव के रहने वाले आशीष निर्मलकर, पामगढ़ के जुनेजा पेट्रोल पंप में कर्मचारी था, जो आज ऊंची लोहे की सीढ़ी से कुछ काम कर रहा था, तभी वह 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया और करंट से जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.

डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो ने बताया कि घटना हुई है और एक शख्स की मौत हुई है. पुलिस टीम मौके पर है. 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!