Police Action : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि महुआ गांव में ओमप्रकाश बरेठ द्वारा बिक्री के लिए बाड़ी में महुआ शराब रखा है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दबिश देकर कार्रवाई की और आरोपी ओमप्रकाश बरेठ से 5-5 लीटर के 2 जरीकेन में 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!